रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

इन्दौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सुंदरम कॉम्प्लेसक्स में रहने वाले करीब आधा दर्जन युवको को रेलवे में टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। एक पीड़ित की पहचान ट्रेन में सफर के दौरान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने बाद में रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और पीड़ित और उसके साथियों से करीब 12 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करके फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है