कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को समापन हो गया. इस दौरान कांग्रेस ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जनसभा बुलाई. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, मैंने गांधी जी से सीखा है कि जीना है, तो डरे बिना जीना है. जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं दिया. दिल खोलकर मुझे प्यार दिया. अपना माना. प्यार से आंसुओं से मेरा स्वागत किया.ऐसे में बड़ा सवाल उठता हैं कि कश्मीर से क्या संदेश निकले कांग्रेस के लिये? आज शाम 6 बजे इसी विषय पर परिचर्चा करेंगे. इस चर्चा में भाग लेंगे:- 1. मयूर जानी (वरिष्ठ पत्रकार), 2. डॉ. राकेश पाठक (वरिष्ठ पत्रकार), 3. सुशील दुबे (वरिष्ठ पत्रकार), 4. डॉ. अनिल जयहिंद (वरिष्ठ पत्रकार)