बुराई से दूर रहने के लिए बाइबल वचन || Protection From Evil 🔥 Bible Verses in Hindi ||

बुराई से दूर रहने के लिए बाइबल वचन || Protection From Evil 🔥 Bible Verses in Hindi ||

#holybible #yashubeti #jesus बुराई से दूर रहने के लिए बाइबल वचन || Protection From Evil 🔥 Bible Verses in Hindi || यीशु हमें बताते हैं कि हमें इस दुनिया में बहुत परेशानी होगी। हालांकि वह यह भी वादा करता है कि हमारी विश्वास से ही हमारी जीत होगी। क्योंकि यीशु मसीह ने इस दुनिया में विजय प्राप्त की है। अगर आप किसी कठिनाई का सामना कर रहे हैं यह वचन आप को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण वचन है।यीशु मसीह की अच्छाई बताने के लिए और बाइबलो के वचनों को दूसरों के साथ साझा करने के लिए हमें परमेश्वर ने बनाया है। यीशु मसीह ने हमसे वादे किए हैं, हम उन पर विश्वास कर सके और अपने परमेश्वर पर विश्वास कर सकें। विश्वास के जरिए ही हम जीत हासिल कर सकें। इन वचनों को पढ़े जाने सुने जाने और मनन किए जाने द्वारा आपको यीशु मसीह की सामर्थ्य और आशीष आपको और आपके परिवार को मिले। और हे भाइयों, हम तुम से बिनती करते हैं, कि जो तुम में परिश्रम करते हैं, और प्रभु में तुम्हारे अगुवे हैं, और तुम्हें शिक्षा देते हैं, उन्हें मानो। 1 थिस्सलुनीकियों 5:12 और जैसा पवित्र लोगों के योग्य है, वैसा तुम में व्यभिचार, और किसी प्रकार अशुद्ध काम, या लोभ की चर्चा तक न हो। क्योंकि तुम तो पहले अन्धकार थे परन्तु अब प्रभु में ज्योति हो, सो ज्योति की सन्तान की नाईं चलो। इफिसियों 5:3-8 क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है। 2 तीमुथियुस 1:7 और उन के काम के कारण प्रेम के साथ उन को बहुत ही आदर के योग्य समझो: आपस में मेल-मिलाप से रहो। 1 थिस्सलुनीकियों 5:13 हे भाइयों, एक दूसरे की बदनामी न करो, जो अपने भाई की बदनामी करता है, या भाई पर दोष लगाता है, वह व्यवस्था की बदनामी करता है, और व्यवस्था पर दोष लगाता है; और यदि तू व्यवस्था पर दोष लगाता है, तो तू व्यवस्था पर चलने वाला नहीं, पर उस पर हाकिम ठहरा। याकूब 4:11 तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े, जो मनुष्य के सहने से बाहर है: और परमेश्वर सच्चा है: वह तुम्हें सामर्थ से बाहर परीक्षा में न पड़ने देगा, वरन परीक्षा के साथ निकास भी करेगा; कि तुम सह सको॥ 1 कुरिन्थियों 10:13. हम जानते हैं, कि जो कोई परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह पाप नहीं करता; पर जो परमेश्वर से उत्पन्न हुआ, उसे वह बचाए रखता है: और वह दुष्ट उसे छूने नहीं पाता। 1 यूहन्ना 5:18 फिर उस ने कहा; जो मनुष्य में से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है। ये सब बुरी बातें भीतर ही से निकलती हैं और मनुष्य को अशुद्ध करती हैं॥ मरकुस 7:20-23 पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्र यीशु का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है। यदि कहें कि हम ने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है॥ 1 यूहन्ना 1:7-10 #jesuschrist #faith #lord #god #holyspirit #yashubeti #bibleverse #love #holybible #bible