रिपोर्टः- वीरेंद्र सिंह सेंगर पंचनद धाम औरैया *यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर तक पहुंचने की व्यक्त की गई संभावना पंचनद धाम औरैयाः- प्रदेश के ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के एकमात्र धार्मिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक पवित्र पांच नदियों यमुना चंबल सिंह पहुंचे और कुंवारी के पवित्र महासंगम पर इस समय यमुना नदी उफान पर चल रही है क्योंकि राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए 12 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने के कारण कल शाम से ही यमुना नदी ने बढ़ना शुरू किया जो आज सुबह काफी तेजी से बढ़ना शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक यमुना नदी का जलस्तर जहां 103 के पास होना चाहिए वहीं मीटर गेज इस समय लगभग 106 पर देखा गया। वहीं आपदा प्रबंधन तथा लोअर खंड नहर पिनाहट आगरा से मिली जानकारी के अनुसार अनुमानतः जल स्तर 7 मीटर तक ऊपर जाएगा जो 118 सामान्य से लगभग 125 मी तक होता है जबकि 127 मीटर पर चेतावनी स्तर माना जाता है, वहीं बाढ़ को लेकर प्रभावित तटवर्ती ग्रामों में एक बार पुनः चिंता और भय देखा गया क्योंकि यदि इस समय मध्य प्रदेश से हमेशा हाहाकार मचाकर आने वाली सिंध नदी यदि उफान पर आती है तो पंचनद धाम क्षेत्र एक बार भीषण तबाही देख सकता है इसलिए तीनों जनपदों औरैया, इटावा और जालौन के शासन प्रशासन को इस समय विशेष ध्यान रखना होगा। #krishnanews#Jalaunnews#konchnews