आज़मगढ़ : ऐसा क्या हुआ , जिसपर एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन ...

आज़मगढ़ : ऐसा क्या हुआ , जिसपर एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन ...

#cibindianews #cibindianews #azamgarh #azamgarhnews #cibindiaazamgarh #cibindianewsazamgarh #azamgarhpolice #uppolice #azamgarhtopnews #bigbreakingazamgarh #viralnewsazamgarh #cibindianewslive #purvanchalnews #spazamgarh #dmazamgarh #cibindianews #cibbignews #wasimakramcibindianews खबर आज़मगढ़ जिले से है , जहाँ थाना बिलरियागंज अंतर्गत बिंदवल लोहसरवा गांव के पोखरे में गांव के ही निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री की डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली थी . पुलिस को इस घटना की सूचना बीते १९ अगस्त को रात ९ बजकर ५० मिनट पर डायल ११२ के माध्यम से मिली . मौके पर थाना प्रभारी व CO सगड़ी द्वारा पहुचकर डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। प्रथम दृष्टया देखने से बॉडी पर कोई इंजरी के निशान नहीं थे। मृतका कल दोपहर बाद घर से निकली थी एवं घटनास्थल जहां बॉडी मिली उसकी दूरी घर से लगभग 250 मीटर है. इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अडिशनल SP देहात के नेतृत्व में घटना का अनावरण करने के लिए टीम गठित कर निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहाकि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है, जो भी तहरीर प्राप्त होगी उस पर तत्काल FIR पंजिकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पोस्टमार्टम की कार्यवाही डॉक्टर्स के पैनल के द्वारा वीडियोग्राफी में कराई जाएगी। FIR, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। परिजनों की आशंका के आधार पर 03 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से जाँच कर रही है।