Russia-Ukraine War LIVE Updates | Breaking News | Latest Hindi News | First India News

Russia-Ukraine War LIVE Updates | Breaking News | Latest Hindi News | First India News

Russia Ukraine News: रूस के लगातार हमलों और राजधानी कीव (Kiev) के घिर जाने के बाद भी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की (Vladimir Zelensky) अपने देश यूक्रेन में ही डटे हुए हैं. इसकी पुष्टि शुक्रवार रात एक वीडियो से हुई है. खास बात यह है कि यह वीडियो खुद ज़ेलेंस्की ने जारी किया है. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव से एक वीडियो संदेश जारी कहा है, "हम यहां हैं. हम कीव में हैं. हम यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं.'' यानी ज़ेलेंस्की ने वीडियो के जरिए यूक्रेनी नेतृत्व और संसद के कीव में बने रहने की घोषणा की है.