नैनी, स्कूल छात्रों के दो गुटों  में जम कर बवाल, बवाल में एक बच्चे का ये हाल

नैनी, स्कूल छात्रों के दो गुटों में जम कर बवाल, बवाल में एक बच्चे का ये हाल

नीरज कुमार मौर्य प्रयागराज ANCHOR ---  संगम नगरी प्रयागराज के स्कूलों की गजब हाल हो गई है। कहीं बस्ते में छात्र तमंचा ले जा रहे तो कहीं छेड़खानी और मारपीट हो रही है। नैनी थाना क्षेत्र के शैल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आज छात्रों के दो गुटों में बवाल और जमकर मारपीट हो गई। बवाल इतना बढ़ गया कि चाकू और कैंची तक निकल गए। कैंची के हमले से एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। स्कूल में अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। खून से लथपथ छात्र आदिल 14 वर्ष को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक पुलिस पहुंचती छात्र वहां से फरार हो चुके थे अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है विवाद की वजह प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है पुलिस ने बताया कि स्कूल की छुट्‌टी के बाद कुछ छात्र आपस में भिड़ गए थे। इसी बीच छात्र आदिल पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तभी आदिल को कैंच लग गई और वह जख्मी हो गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि छात्रों के दोनों गुटों में प्रेम प्रसंग को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है आज एक बार फिर से चैट करने को लेकर विवाद हुआ एक ग्रुप जो अपने गर्लफ्रेंड से प्यार करता है उसी गर्लफ्रेंड से दूसरा ग्रुप भी चैट कर रहा था जिसको लेकर विवाद उत्पन्न जा पीड़ित नाबालिक बच्चे के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जांच पड़ताल में जो भी छात्र दोषी पाए जाएंगे उनके काउंसलिंग कराई जाएगी इसके साथ ही वैधानिक प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर मांडा थाना क्षेत्र के बरहला कला के इंटर कालेज में छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने वाले छात्रों को अराजक तत्वों ने लाठी डंडे से पीट दिया। कालेज की ओर से मांडा थाने में शिकायत की गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आसपास के गांव के अराजक तत्व स्कूल के रास्ते में और यहां तक कि गेट के पास आकर छात्राओं से बदसलूकी और छेड़छाड़ कर रहे थे। स्कूली छात्रों ने विरोध किया और स्कूल में शिकयात की थी। तो आज छात्र लंच के वक्त स्कूल गेट से निकले थे तभी अऱाजक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से पीटा जिससे बच्चे जख्मी हो गए। दूसरे छात्र और शिक्षक आए तो हमलावर भाग गए। खबर पाकर मांडा थाने की पुलिस पहुंची और नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। बाइट --- सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार