ABP न्यूज का कार्यक्रम वंश एक राजनीतिक विश्लेषण है. यह जीवनवृत्त नहीं है. भारत और भारतीय राजनीति की जब भी बात होगी तो नेहरू-गांधी परिवार का नाम लिए बिना इसे पूरा नहीं किया जा सकता. ऐसा इसलिए क्योंकि आजादी के बाद भारतीय शासन पर सबसे ज्यादा राज इसी परिवार का रहा है. इस परिवार ने देश को तीन प्रधानमंत्री दिए हैं. मोतीलाल नेहरू से शुरू हुए वंश की पूरी कहानी देखिए