#BeirutExplosion #Lebanon #BeirutExplosionVideo लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में 73 लोगों की मौत हुई हैं और 2,500 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दोपहर के वक्त हुए विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा. निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं.वीडियो फुटेज में जर्जर कारों और विस्फोट से क्षतिग्रस्त इमारतों को दिखाया गया है. विस्फोट बेरूत के पत्तन के आसपास हुआ और इससे भारी मात्रा में नुकसान हुआ. बेरूत में विस्फोट के फौरन बाद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया. Subscribe Our Channel: / @techbolly1090