kidney kharab hone ke lakshan ,kidney ka ilaj ,kidney ki bimari ,

kidney kharab hone ke lakshan ,kidney ka ilaj ,kidney ki bimari ,

मानव शरीर में किडनी बहुत महत्वपूर्ण अंग है, शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए किडनी का बहुत बड़ा योगदान रहता है। आज-कल के समय में जीवनशैली के बदलते प्रभावों को देखते हुए लोगों में पहले की तुलना में ज्यादा किडनी की सभी समस्याएँ पनपने लगीं हैं। ऐसे लोग आज यह जानना चाहते हैं कि Kidney failure यानि किडनी ख़राब होने के लक्षण, कारण और चरण क्या होते हैं। अगर आप उन समस्याओं को शुरु होने से पहले ही पहचान लेतें हैं तो उनका सामना करना और किडनी की खराबी का इलाज भी सरल हो जाता है। अगर आपके मन में भी किडनी खराब होने को लेकर कोई शक या शंका है, तो वे इस आर्टिकल के माध्यम से दूर हो जाएँगी। सामान्यत: किडनी की विफलता को दो मुख्य भागों में बाँटा गया है- अल्पकालीन किडनी विफलता (Acute kidney injury, AKI) और दीर्घकालीन किडनी विफलता (Chronic kidney disease, CKD)। जो भी किडनी की विफलताएँ होती है वे इन्ही के अंतर्गत आती हैं। क्या होतें हैं अल्पकालीन किडनी विफलता (AKI)) और दीर्घकालीन किडनी विफलता (CKD )। अगर आपके शरीर का वज़न अचानक बढ़ने लगे, शरीर में सूजन रहने लगे तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, यह किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है।  अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम बनने लगे, जिस वजह से आप एनीमिया के शिकार हो गए हो। तब इसका संबंध आपकी किडनी खराब होने से हो सकता है। यूरिन का रंग बदल जाना: यूरिन का रंग गाढ़ा हो जाना या रंग में बदलाव आना। बार-बार यूरिन आने का अहसास होना। जब आपको बार-बार यूरिन होने का एहसास होने लगे मगर करने पर नहीं होना खराब किडनी की तरफ इशारा करता है। यूरिन करते वक्त दर्द महसूस होना। जब यूरिन करते वक्त दर्द और दबाव जैसा अनुभव होने लगे तो तब समझ जाना चाहिए कि मूत्र मार्ग यानी urinary tract में कोई इंफेक्शन हुआ है। यूरिन करते वक्त जलन महसूस होना। कभी-कभी ऐसे अवस्था में बुखार या मूत्र मार्ग में जलन जैसा अनुभव होने लगता है। कभी-कभी पीठ का दर्द भी दूसरे लक्षणों में शामिल होता है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लग सकती है। शरीर हमेशा ठंडा रह सकता है, नींद ज्यादा आ सकती है और प्यास भी बहुत लग सकती है। किडनी खराब होने के कारण शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक नहीं निकल पाता है। जिसकी वजह से पांव, टखने (ankle), हाथ और चेहरे में सूजन आ जाती है। इस अवस्था को इडिमा (Oedema) कहते हैं। जल्दी थक जाना और कमज़ोरी आना। किडनी से एथ्रोप्रोटीन (Erythropoietin) नाम का प्रोटीन निकलता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को ऑक्सिजन लाने में मदद करता है। वत्वचा में रैशेज़ और खुजली। वैसे तो यह लक्षण कई तरह से बीमारियों के लक्षण होते हैं लेकिन किडनी के खराब होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थों के जम जाने के कारण शरीर के त्वचा के ऊपर रैशेज़ और खुजली होने लगती है। Manishi's diary #kidney_se_bachne_ke_upay #kidney_kharab_hone_ke_karan #kidney_ko_sahi_kaise_rakhein #kidney_ke_rambaan_ilaj