कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।। Raebareli news ।। रजनीकांत अवस्थी महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के पूरे दुबे का बाजार मजरे मऊ गर्बी में कार्यक्रम के संरक्षक पंडित रूद्र प्रताप अग्निहोत्री द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार 21 फरवरी 2021 को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। पूरे दुबई का बाजार सहित क्षेत्र में भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। वहीं सोमवार 22 फरवरी 2021 को सुबह व्यास मंच के पूजन के उपरांत दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक एवं रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक प्रथम दिन कथा के माध्यम से श्रीमद भागवत के महात्मा की पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से विस्तार से चर्चा की जाएगी और सातों दिन श्रीमद् भागवत कथा इसी समयानुसार होगी। आपको बता दें कि, सुबह लगभग 10 बजे पूरे दुबे का बाजार स्थित श्रीमद् भागवत कथा स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जो महराजगंज इन्हौना रोड से होते हुए समरहा, सिकंदरपुर, मऊ सर्की, मऊ बाजार व मऊ गर्बी गांव से होते हुए महराजगंज इन्हौना रोड से कार्यक्रम स्थल पूरे दुबे का बाजार पहुंचकर विधिवत पूजन किया गया। इस बीच जगह-जगह लोगों ने पुष्पों की वर्षा करते तथा अबीर गुलाल उड़ाते हुए स्वागत किया। सैकड़ों चार पहिया वाहनों में सवार नर नारियों ने डीजे और बैंड बाजा के बीच नारे लगाये गये। जयघोष से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया। कलश यात्रा में मौजूद सैकड़ों पीतवस्त्रधारी महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण के परिभ्रमण किया। संरक्षक पंडित रूद्र प्रताप अग्निहोत्री ने इस संवाददाता को बताया कि, 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार को प्रातः काल सर्वप्रथम कार्यक्रम में व्यास मंच का पूजन कर कथावाचक पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया जाएगा। पंडित गंगा प्रसाद शास्त्री जी महाराज ने बताया कि, कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रीमद भागवत कथा के महात्मा की विस्तार से चर्चा की जाएगी, जो मानव मन का मंथन कर आनंद की अनुभूति कराता है, वह श्रीमदभागवत महापुराण है। उन्होंने कहा कि, भागवत शास्त्र का आदर्श दिव्य है, और भागवत कथा घर में रहते हुए ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताता है। कथा का अमृत पीने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है, और जीव पवित्र होता है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से रत्नेश कुमार अग्निहोत्री उर्फ टीटू, डीडी मिश्रा, रामाकांत अवस्थी नंबरदार, अरुण कुमार मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सर्वेश अवस्थी उर्फ टिंकू एडवोकेट, अंजनी गुप्ता, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ़ राहुल, अमरीश मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, राजेश सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, रितेश दुबेदी समेत सैकड़ों की तादात में लोग मौजूद रहे।