बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आग बीजेपी को चुनौती दी है कि यूएन की निगरानी में जनमत संग्रह हो. बता दें कि नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ आज देशभर में विरोध हो रहा है. लेकिन यूपी में विरोध के नाम पर ज़बरदस्त हिंसा हो रही है. असम और बंगाल में जो आग लगी थी वो दिल्ली होते हुए लखनऊ तक पहुंच गई है. सरकार ये तो कह रही है कि अफ़वाह की वजह से हंगामा हो रहा है.