#TerroristArrestedinDelhi #Pakistan #DelhiPolice देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 6 कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से 2 ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ग्रुप के लोग दिल्ली और आसपास के इलाकों में धमाका करना चाहते हैं और इनके निशाने पर भीड़भाड़ वाली जगहें है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, इसके अलावा 4 को यूपी और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं। To Subscribe on Youtube: / punjabkesariup Follow us on Twitter : / upkesari Like us on FB: / upkesari