Lehsuni Palak Paneer (लहसुनी पालक पनीर)

Lehsuni Palak Paneer (लहसुनी पालक पनीर)

लाजवाब स्वाद लहसुनी पालक पनीर (Lehsuni Palak Paneer) सामग्री :- 500 ग्राम पालक (साफ करके काटकर ) 100 ग्राम पनीर 1 गट्ठी लहसुन (गार्लिक) छीलकर बारीक़ काटकर 2 मिडियम प्याज (बारीक़ कटे हुए ) 2 मिडियम टमाटर (बारीक़ कटे हुए ) 1 टेबल स्पून जिंजर-गार्लिक पेस्ट 5 हरी मिर्च, हरा धनिया, थोड़ा पोदीना 2 टेबल स्पून दही 1 टी-स्पून लाल मिर्च पावडर 1 टी-स्पून धनिया पावडर आधा टी-स्पून हल्दी पावडर, नमक. बनाने की विधि :- गैस ऑन करके एक पतीले में डेढ़ (1.5) ग्लास पानी उबाल लीजिये इसमें पालक डालकरआधा नमक डाले एक उबाल आने के बाद गैस बंद कीजिये। उबली हुई पालक छानकर तुरंत ठंडा पानी उपरसे डाल दीजिये और ठंडा होने के बाद मिक्सर में प्यूरी बना लीजिये. टमाटर और हरी मिर्च भी एक साथ पीस लीजिये। हरा धनिया और पोदीना के पत्ते भी बारीक़ पेस्ट बना लीजिये। कढ़ाई में 2 कड़छी ऑइल डालिये आयल गरम होने के बाद थोड़ा जीरा डालिये, प्याज और जिंजर-गार्लिक का पेस्ट भी डालिये गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिये। टमाटर प्यूरी डालिये 2 मिनट भून कर इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर डालकर मिला लीजिये पालक प्यूरी डालिये 2 मिनट भूनकर दही डालिये, नमक डालकर कड़छी से अच्छी तरह मिला लीजिये अब पनीर ऐड कीजिये सॉटे करके कढ़ाई पर ढक्कन लगाकर थोड़ी देर इसे पकने दीजिये। लास्ट में हरा धनिया और पोदीने का पेस्ट भी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये 2 मिनट बाद गैस बंद कीजिये। एक तड़का पैन में एक टेबल स्पून बटर गरम कीजिये 2 तेजपत्ता डालकर बारीक़ कटा हुआ लहसुन डालिये इसे गोल्डन ब्राउन सेक लीजिये फिर यह तड़का पालक पनीर की सब्जी में पलट दीजिये ऊपर निचे मिलकर ढक्कन बाद कर दीजिये। लहसुनि पालक पनीर बनकर तैयार है इसे फ्रेश मलाई डालकर गार्निश कीजिये। रोटी नान या परांठे के साथ सर्व कीजिये। रेसिपी पसंद आती है तो लाइक कीजिये अपने फीड बैक कमेंट बॉक्स में शेयर कीजिये। वीडियो देखने के लिए धन्यवाद।