हलवाई जैसे नारियाल के लड्डू घर पर 15 मिनट में बनाने का सही और आसान तरीका narial ladoo coconut laddu #7starkitchen #narialladoo #coconutladdu Today we are going to make coconut laddus. It is very tasty. If somebody likes sweet then these laddus should definitely be made. Material for making coconut laddus: Two tablespoon ghee 400 gram coconut filings One cup milk Sugar one and half cup Half cup milk powder Method of making coconut laddus: 1- To make coconut laddus, heat two tablespoons of ghee and then put 400 gram desiccated coconut in it. 2- Now roast desiccated coconut at low flame for 2-3 minutes. 3- Put one cup of milk. Mix the milk well. Roast for 1-2 minutes so that the milk is soaked. keep stirring otherwise it will burn. 4- Add sugar one and a half cups. Sugar. Mix sugar well. Keep flame low. Sugar melts so the mixture becomes slightly wet. 5- Add half a cup of milk powder. By adding milk powder, the taste of mawa starts coming in coconut laddus. Roast on low flame 2-3 minutes more. 6- Now put the mixture into a vessel and let it cool down slightly. Make laddus while it is slightly warm. 7- After making the laddus, coat with desiccated coconut over it. आज हम बनाने जा रहे हैं नारियल के लड्डू । यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं । अगर किसी को मीठा पसंद है तो इन लड्डुओं को जरूर बनाना चाहिए । नारियल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री: दो चम्मच घी ४०० ग्राम नारियल का बुरादा एक कप दूध चीनी डेढ़ कप आधा कप मिल्क पाउडर नारियल के लड्डू बनाने की विधि : १- नारियल के लड्डू बनाने के लिए दो चम्मच घी गरम कर लेंगे और फिर उसमे डालेंगे ४०० ग्राम नारियल का बुरादा । २- अब नारियल के बुरादे को २-३ मिनट तक कम आंच पर अच्छे से चलाते हुए भून लेंगे । भूनने से नारियल के बुरादे में बहुत अच्छी महक आने लगेगी । ३- एक कप दूध डालेंगे । दूध को अच्छे से मिला लेंगे । १-२ मिनट तक कम आंच पे और भूनेंगे ताकि दूध सूख जाये । लगातार चलाते रहना है नहीं तो निचे से जलने लगेगा । ४- चीनी डेढ़ कप डालेंगे । चीनी आप अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं । चीनी को अच्छे से मिला लेंगे । आंच को कम रखना है । चीनी पिघलने लगती है इसीलिए मिश्रण थोड़ा गिला हो जाता है । ५- आधा कप मिल्क पाउडर डालेंगे । इसे भी अच्छे से मिला लेंगे । मिल्क पाउडर डालने से नारियल के लड्डू में मावा का स्वाद आने लगता है । २-३ मिनट तक और चलाते हुए कम आंच पे भून लेंगे । ६- अब मिश्रण को एक बर्तन में निकल लेंगे और हल्का सा ठंडा हो जाने देंगे । हल्का सा गरम रहेगा तभी इसके लड्डू बना लेंगे । ७- लड्डू बनाने के बाद उसके ऊपर से नारियल के बरडे की कोटिंग कर लेंगे । / 7starkitchen http://7starkitchen.com/coconut-laddus/