कोरोना के खिलाफ देश में आज से नई मुहिम शुरू हो रही है. आज से 14 अप्रैल तक देश भर में टीका उत्सव मनाया जाएगा. इस उत्सव का मकसद 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को 14 अप्रैल तक कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है. कोरोना से बचिए और अगर आप 45 से ज्यादा उम्र के हैं तो टीका जरूर लगवाइए. कल कोरोना के 1 लाख 45 हजार से ज्यादा केस आए थे जबकि 790 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी...कोरोना की इस दूसरी लहर में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है...महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना को देखते हुए 8 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया जा सकता है...आज महाराष्ट्र में टास्क फोर्स की बैठक में इसको लेकर फैसला हो सकता है.