पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में नंदीग्राम विधानसभा सीट के चुनावी मुकाबले पर इस बार सभी की नजरें टिकी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कभी उनके विश्वस्त नेता रहे शुभेन्दु अधिकारी के बीच महामुकाबले का परिणाम क्या होगा इस बात का इंतजार सिर्फ बंगाल के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे देश को है। नंदीग्राम का राजनीतिक संग्राम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नंदीग्राम का आंदोलन ही बंगाल के राजनीतिक इतिहास में निर्णायक मोड़ लाया था। नंदीग्राम की आंदोलन भूमि से ही मार्क्सवाद विरोधी तेज तर्रार नेता ममता बनर्जी का उदय हुआ था, जिन्होंने राज्य में 34 साल से शासन कर रहे वाम मोर्चे को सत्ता से बेदखल कर दिया था। उस दौरान शुभेन्दु अधिकारी, इलाके के सर्वाधिक ताकतवर नेता के रूप में और तृणमूल कांग्रेस के एक कद्दावर नेता के तौर पर उभरे थे। ममता और शुभेन्दु दोनों ने मिलकर नंदीग्राम पर राज किया लेकिन आज यह दोनों नेता नंदीग्राम का ताज हासिल करने के लिए एक दूसरे से ही लड़ाई लड़ रहे हैं। हम आपको बता दें कि इस सीट पर एक अप्रैल को मतदान होगा। भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews Join this channel to get access to perks: / @prabhasakshinews