देश दुनिया -सोनिया ने नए कांग्रेस मुख्यालय का इनॉगरेशन किया| EMS TV 15-Jan-2025

देश दुनिया -सोनिया ने नए कांग्रेस मुख्यालय का इनॉगरेशन किया| EMS TV 15-Jan-2025

252 करोड़ में बना 80 हजार वर्गफीट का इंदिरा भवन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे।नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है। अब तक इसका पता 24, अकबर रोड था। करीब 46 साल बाद आज से नया पता 'इंदिरा गांधी भवन' 9A, कोटला रोड हो गया है। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। 15 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ है। केजरीवाल पर शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगा गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना भी केजरीवाल पर केस चलाने की इजाजत दे चुके हैं।ED को यह मंजूरी इसलिए लेनी पड़ी, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने के लिए यह करना होगा। ED ने पिछले साल PMLA कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें शराब नीति घोटाले में केजरीवाल को आरोपी बनाया था। ED को यह मंजूरी ऐसे समय मिली है, जब दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। 111 किसान खनौरी बॉर्डर पर भूख हड़ताल शुरू करेंगे हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरणव्रत का आज 51वां दिन है। डल्लेवाल को पानी पीने में दिक्कत आ रही है। वह जितना भी पानी पीते हैं, वह तुरंत उल्टी के जरिए बाहर आ जाता है। मंगलवार को पटियाला से आई सरकारी डॉक्टरों की टीम ने डल्लेवाल की जांच की थी। आज सुप्रीम कोर्ट में केस की सुनवाई होगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर दोपहर 2 बजे से 111 किसान काले कपड़े पहनकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। फसलों पर MSP गारंटी कानून और अन्य किसानी मुद्दों पर रणनीति तैयार करने के लिए पंजाब भाजपा की आज चंडीगढ़ में बैठक होगी। #HorseAndChariot #NagaSadhus #KumbhMela #SpiritualJourney #DivineBlessings #Pilgrimage #HolyBath #SadhusAndSaints #FaithAndDevotion #CulturalHeritage #ReligiousFestivals #MakarSankranti #KiteFestival #Prayagraj #UnityInDiversity #BlessingsOfTheSaints #SacredRituals #TraditionAndCulture #SpiritualAwakening #DevoteesGathering #breakingnews , #bjp , #attackonrussia , #hindinewslive , #liveabpnews , #todaylatestnews , #delhielections2025 , #newsoftheday , #लाइवटीवी , #hindinewspaper EMS TV Platforms link :- Subscribe Our Channel :    / emstvindia  . Visit our Website : https://emstv.in Like us on Facebook :   / emstvbhopal   Follow us on X : https://x.com/EmstvI Follow us on Instagram :   / emstvmp