Online Thag : पकड़ा गया ऑनलाइन करोड़ो की ठगी करने वाला जत्था

Online Thag : पकड़ा गया ऑनलाइन करोड़ो की ठगी करने वाला जत्था

पकड़ा गया ऑनलाइन करोड़ो की ठगी करने वाला जत्था Online Thag गाजियाबाद में लगातार धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने  वाले ऑनलाइन गेम एप डाउनलोड कराकर व पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग ग्रुप बनाकर अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर ठगी का गिरोह चलाते है। मुख्य साथी गजेंद्र 5 साल से दुबई में रहता है। गजेंद्र भारतीय लोगों को बल्क मैसेज के द्वारा लिंक भेज कर पैसा कमाने का लालच देकर गेम ऐप डाउनलोड करा देता है। गिरफ्तार अभियुक्त भारत में रहकर सैकड़ों खाताधारकों के साथ मिलकर फर्जी उद्योग दिखाकर फर्जी पते पर करंट बैंक खाता खुलवा लेते हैं। फर्जी आईडी पर सिम प्राप्त करके बैंक खाते में उपडेट करा देते है। पीड़ित व्यक्ति अपने बैंक खाते से पैसों का लेनदेन कर सकता है। लेकिन जैसे ही पीड़ित व्यक्ति लालच में आकर 50000 या उससे अधिक पैसे गेम में लगाता है। तो वो लेट खाते को गजेंद्र द्वारा ब्लॉक कर देता है। और पीड़ित व्यक्ति ठगी का शिकार हो जाता है। साइबर सेल की जांच में अब तक लगभग 70 करंट बैंक खाते प्रकाश में आए है। 2 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रदर्शित है। 50 लाख से अलग-अलग खातों में फ्रिज करा दिया गया है। करीब 20 लाख से 40 लाख का लेनदेन होता था। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उन्हें जेल भेज दिया है। और मामले की तफ्तीश जारी है। published on 01/09/2021 Contact us on facebook   / sushilsharmahalchalindia   please subscribe our channel    / @halchalindia      / @halchalindia   please visit our website : https://halchalindia.com/ Channel Name - Halchal India #halchalindia #ghaziabad #ghaziabadnews #news #onlinethag #onlinethaggiraftar #thag