उदयपुर शहर के अलग अलग थाना सर्कल में आये दिन बाइक चोरी की घटनाये बढती जा रही है। वाहन चोर गिरोह बेखौफ होकर रात के अँधेरे से लेकर दिन के उझाले में बाइक पार करने से नहीं चूक रहे है। आज अल सुबह शहर के अमर आशीष हॉस्पिटल के बहार से बाइक चोरी हो गई है सीडी डिलक्स आर जे 27 ए. एस. 3743 नंबर की इस बाइक को दो उचके आये। रेकी करने के बाद एल ने मास्टर की से लोक खोलकर बाइक उड़ाई तो दूसरा साथी दूर खड़े होकर नजर रख रहा था। दोनों बाइक लेकर निकल गए। यह सुबह 5.44 की है घटना थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। सीसीटीवी के आधार पर यह बाइक चोर पकडे जा सकते हे। लेकिन इससे पहले भी कई जगह वाहन चोर तीसरी आँख में कैद हुए लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। वाहन चोरी की घटनाओ ने पुलिस कारवाही के प्रति लोगो में असन्तोष फैला दिया है।