Today India News | Din bhar ki Khabar | Hindi News India | Daily News | Mukhya Samachar #tmkhabar #mukhyasamachar | #breakingnews | #indianews 01. बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बनी सहमति, महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को घोषित किया CM फेस, मुकेश सहनी समेत 2 डिप्टी CM कैंडिडेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने खत्म किया सस्पेंस, बोले- अब NDA बताए उनका नेता कौन? 02. दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिल्ली, राष्ट्रिय राजधानी में सांस लेना हुआ मुश्किल! हवा में कोई सुधार नहीं, 29 इलाकों का AQI 300 के पार, बढ़े सांस और दिल के मरीज, बच्चे-बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित, लोगों को घरो में रहने की सलाह 03. छठ पर घर लौटने की होड़, स्टेशन और एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़, रांची से बिहार पहुंचना हुआ मुश्किल, न तो ट्रेन में टिकट और न ही बस में जगह, बोकारो होकर चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें 04. अमेरिका से मक्का-एथेनॉल की खरीद बढ़ाएगा भारत, एक रिपोर्ट के अनुसार- भारत की चुनिंदा वस्तुओं पर लगने वाला 50% से घटकर 15% हो सकता है टैरिफ, दोनों देशों के बीच जल्द ट्रेड डील के आसार 05. दिवाली से पहले रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे, चांदी रिकॉर्ड हाई से 25 हजार रूपये हुई सस्ती, सोना भी पिछले 5 दिन में 5 हजार 677 रूपये गिरा 06. भाजपा का 'डबल इंजन' बनाम सपा का 'प्रबल इंजन', 2027 के लिए बिछ रही सियासी बिसात, अखिलेश के जन्म दिन पर सपा कार्यालय के बाहर लगा होल्डिंग, ट्रेन के इंजन पर अखिलेश...लिखा- 2027 में आएगी प्रबल सरकार 07. तमिलनाडु-केरल में हुई भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी, किसानों की फसल बर्बाद, हिमाचल में बर्फबारी से माइनस 0.7 पहुंचा पारा, वहीं आंध्रप्रदेश के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी 08. रामलला के दर्शन और आरती के समय में हुआ बदलाव, मंदिर ट्रस्ट ने जारी की नई समय सारिणी, नई व्यवस्था के तहत- मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे से 4:40 बजे तक होगी, जबकि रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से लेकर 11:45 बजे तक जारी रहेंगे 09. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बक्सर में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में किला मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित,प्रशासन हुआ अलर्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन बोले- त्रेता में श्रीराम तो कलयुग में अमित शाह करेंगे असुरी शक्तियों का नाश 10. देश में अब अवैध वोटर्स की खैर नहीं, बिहार वाला काम देशभर में होगा, रडार पर पहले बंगाल और केरल, चुनाव आयोग ने कर ली प्लानिंग, पहले चरण में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्य शामिल होंगे 11. केदारनाथ धाम के कपाट शीतकालीन अवधि के लिए विधिवत रूप से हुए बंद, 55 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा पहुंचेंगे उखीमठ, इस साल साढ़े 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे 12. 'सियासी जीवन के अंतिम चरण में पिता', कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से मची हलचल, कहा- पिता 2028 चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनका राजनीतिक जीवन आखिरी फेज में, किसी और को नेतृत्व दें, डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले- नो कमेंट्स 13. वोटिंग से पहले बिहार में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस, गोपालगंज-ब्रह्मपुर में हो गया खेला, जनसुराज पार्टी के 2 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम, वहीं पूर्व RJD सांसद भाजपा में हुए शामिल, मुजफ्फरपुर में जनसुराज नेता ने राजद का थामा हाथ 14. हताश और निराश स्टार बल्लेबाज विराट... एडिलेड में भी नहीं खुला खाता, लगातार दूसरी बार डक पर हुए आउट, लौटते समय संन्यास के दिए संकेत! वीडियो ने मचाई तबाही 15. आसियान समिट में मोदी-ट्रम्प की नहीं होगी मुलाकात, मलेशिया नहीं जाएंगे PM, वर्चुअली शामिल होंगे, जुलाई में भारत पर टैरिफ लगाने के बाद अब तक नहीं मिले दोनों नेता 16. चमचमाती पैकिंग में बिक रहा जहर! नकली पनीर से बड़ी मुसीबत बन रहे नकली अंडे, बाजार में मानकों की कमी और अतिशयोक्तिपूर्ण विज्ञापन से उपभोक्ता हो रहे गुमराह 17. 'महागठबंधन की सरकार बनाने की योजना कभी पूरी नहीं होगी', सहरसा से NDA प्रत्याशी संजय सिंह ने तेजस्वी की घोषणाओं पर किया पलटवार, कहा- आपके जेब में 5 रुपए हों और घोषणा 200 की कर दीजिए, यह कभी लागू नहीं होगा 18. वाराणसी में इंडिगो पायलट का मेडे कॉल, फ्यूल लीक हुआ, 4 मिनट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था विमान 19. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बोले- जनसुराज जीते या हारे, मैं यहीं रहूंगा, मनीष कश्यप ने किया पश्चाताप, वहीं रितेश पांडे के अश्लील गाने पर कहा- गलती मानता हूं 20. छठ पूजा करीब आते ही पंजाब के स्टेशनों में भारी भीड़, बिहार-यूपी के लिए ट्रेनें चलाने की घोषणा सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं, वहीं मुंबई रेलवे स्टेशन पर भी बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़, छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाई है विशेष ट्रेनें 21. बिहार चुनाव में RJD ने मोहनिया में निर्दलीय प्रत्याशी रवि पासवान को दिया समर्थन, कैमूर में श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी ने लिया फैसला, वहीं कांग्रेस नेता उदित राज बोले- रामविलास पासवान होते तो NDA में नहीं होते, आरक्षण के मुद्दे पर बोलते 22. मध्यप्रदेश में BJP प्रदेश कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी होंगे पावरफुल, जल्द ही हेमंत खंडेलवाल की टीम का होगा ऐलान, सिंधिया खेमे से प्रभुराम, CM के करीबी प्रभुलाल महामंत्री की रेस में शामिल, अंतिम मुहर दिल्ली में नाम फाइनल होने के बाद लगेगी 24 tarikh ke samachar 24 october ki khabren 24 october ki badi khabren 24 october ke samachar 24 october ki news live.