बिहार में मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा सीट (Bochaha By Election) पर उपचुनाव हो रहा है. बोचहां सीट पर 12 अप्रैल को वोटिंग होगी. इस सीट पर बीजेपी (BJP), आरजेडी (RJD) और वीआईपी (VIP) पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है. बोचहां बीजेपी के बड़े नेता कैंप किए हुए हैं. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी बोचहां में रैली की है. वहीं मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. बीजेपी की ओर से मैदान में पूर्व विधायक बेबी कुमारी (Baby Kumari) हैं तो वहीं वीआईपी से डॉ. गीता Geeta) अपनी किस्मत आजमा रही हैं. आरजेडी ने सहानुभति वोट मिलने की उम्मीद से वीआईपी छोड़कर आने वाले अमर पासवान (Amar Paswan) प्रत्याशी बनाया है