जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दस्ते पर आतंकवादियों ने फायरिंग की. हालांकि किसी के घायल होन की खबर नहीं है. सीआरपीएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'आतंकियों ने जैनापोरा के बाबापोरा में सीआरपीएफ के एक नाके पार्टी पर गोलियां बरसाईं ========== अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर है. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया है. हालांकि श्रद्धालु ऑनलाइन बाबा बर्फानी के दर्शन कर पाएंगे. बता दें कि 2020 में भी कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा को रद्द किया गया था. =========== केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद शहर में तीन पुलों और गांधीनगर जिले के कलोल में कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में कुछ लोगों को एपीएमसी आमंत्रित किया गया था. हालांकि, शाह ने जनसभा को रद्द कर दिया और केवल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया. =========== दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और उसके स्वामित्व वाली व्हाट्सएप ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से आग्रह किया कि वह भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (सीसीआई) के नोटिस पर रोक लगाए। इसमें उनसे एप की नई निजता नीति की जांच के सिलसिले में कुछ सूचनाएं देने के लिए कहा गया है। ============ दुनिया आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इसी के साथ ही भारत में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। शुरुआत के साथ ही आज एक दिन में कोरोना टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड भी बना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार को अभी तक 69 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। -================ योग दिवस के मौके पर कल्याण पूर्व चक्की स्थित स्वराज्य जनसंपर्क कार्यालय में बीजेपी की तरफ से योग का आयोजन किया गया जिसमें बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड़,ज़िला अध्यक्ष शशिकांत कांबले,कल्याण पूर्व अध्यक्ष संजय मोरे सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारियों ने योगा किया।इसके अलावा खडेगोलवली स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी पूर्व नगरसेवक विक्रम तरे एवं पूर्व नगरसेविका मोनाली विक्रम तरे के मार्गदर्शन में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ ========== पालघर जिले के असेरी घाट पर वीकेंड में पिकनिक मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे,कोरोना गाइडलाइंस की जमकर उड़ा रहे है धज्जियां,न किसी के चेहरे पे मास्क और ना सोसल डिस्टेंस,पालघर पुलिस 2FIR दर्ज करते हुए 241लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। ============ लोनी में बुजुर्ग के साथ मार-पिटाई के वीडियो को ट्वीट करने के मामले में पत्रकार राणा अय्यूब को राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को पत्रकार राणा अय्यूब को गाजियाबाद पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में चार सप्ताह के लिए ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी. ================= कोरोना की दूसरी लहर कम होती हुई देखकर मुंबईकर लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल कब शुरू होगी? जवाब में राज्य के सामाजिक कल्याण मंत्री विजय वडेट्टीवार ने साफ कह दिया है कि जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता, तब तक लोकल शुरू नहीं होने वाली है. यानी अब आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू होने का इंतज़ार अब और आगे बढ़ गया है. ============== मुंबईवासियों की लाइफ लाइन उपनगरीय लोकल ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बोरीवली से अंधेरी रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाले एक लोकोमोटिव में योग प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में यात्रियों ने खड़े होकर या मौके पर बैठकर योगासन करने में भाग लिया। पश्चिम रेलवे के सहयोग से एक योग दल के 24 सदस्यों ने योग दिवस में भाग लिया। #coronavirus #covid19 #mumbai #maharashtra #bollywood #tranding #crimenews #mumbaipolice #anchaltiwari #hmnews ================================== Follow us on Twitter / hindmatam Follow us on Facebook / hindmatamirror Follow us on instagram / hindmatamirror Connect Us on Whatsapp https://wa.me/9323818100 Serving the nation with Hindmata Mirror - A Hindi National News Paper, now you can watch our News Videos on our Youtube Channel HM News. For Advertisement Contact : Bajaj Publications ([email protected])