पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Former minister Congress leader Raja Patria arrested LNV Tv News13 Des.2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या को तत्पर रहने का दिया था कार्यकर्ताओं को संदेश दमोह मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के नेता राजा पटेरिया को आज 13 दिसंबर को प्रातः 07,00 उनके निवास हटा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।.पन्ना पुलिस की टीम में अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक,पन्ना,एसडीओपी पवई,टी आई पवई,अमानगंज,सिमरिया,सहित हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तारी की गई है। ज्ञात हो कि पन्ना में गत दिवस कांग्रेश की मंडलम बैठक के दौरान राजा पटेरिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। जिसको लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में काफी गर्माहट पैदा हो गई थी मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल एफ आई आर दर्ज करने के लिए निर्देश दिए थे। वही दमोह सांसद तथा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था राजा पटेरिया का यह कृत्य किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं है। राजा पटेरिया का लगातार पूरे प्रदेश भर में उक्त मामले में विरोध चल रहा है और कांग्रेश ने उक्त विषय को लेकर किनारा कर लिया है।