उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड में कई जिलों में बारिश होने के कारण मौसम में भी परिवर्तन हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है, चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसे में वहां पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है जो 1 से 2 जुलाई तक रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रशासन को भी सतर्क रहने को कहा है कि इस दौरान यात्रा को नियंत्रित तरीके से करें क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में लैंडस्लाइड की घटना भी देखने को मिल सकती है। देखिए तिलक पत्रिका के हरिद्वार संवाददाता आशु शर्मा की रिपोर्ट। "तिलक पत्रिका, एक अनूठा समाचार चैनल जो 24x7 प्रस्तुत करता है भारत के धार्मिक स्थलों की खबरें व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। इस चैनल के माध्यम से आप जुड़ते हैं भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के साथ। यहां आप हर दिन हर क्षण देख सकते हैं भारतीय मंदिरों और तीर्थ स्थलों की नवीनतम और महत्वपूर्ण खबरें। यह चैनल आपको समाचारों के साथ-साथ भारतीय धार्मिक स्थलों के अलौकिक दर्शन का अद्वितीय अनुभव भी प्रदान करता है, जिससे आप ईश्वर की विभिन्न महिमाओं के बारे में भी जानते हैं। ""तिलक पत्रिका"" में प्रस्तुत होने वाली हर खबर से जुड़ा है उस धार्मिक स्थल का इतिहास, महत्व और मान्यताएं, जिससे आप उस स्थल की अद्भुतता को भी समझते है। साथ ही यहां आप देखते हैं लाइव पूजा, आराधना और धार्मिक आयोजनों की विवरणात्मक रिपोर्टिंग भी। तो धर्मस्थलों की समस्त जानकारियां व नवीनतम समाचार लाइव एवं वीडियो के माध्यम से सबसे पहले देखने के लिए आज ही जुड़िये ""तिलक पत्रिका"" के साथ।" #uttarakhand #monsun #chardhamyatra