HIGHLIGHTS : India vs England 1st Test Day 1 HIGHLIGHTS | Full Match Highlights #indvseng #1sttest #highlights लगभग डेढ़ साल के बाद भारत में क्रिकेट की वापसी हुई है और इसका आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से हो चुका है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। इंग्लैंड की तरफ से पारी का आगाज करने आए रोरी बर्न और डोमिनिक सिबली ने एक लाजवाब ओपनिंग साझेदारी खड़ी करी। इन दोनों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजी पर जमकर धावा बोला। भारतीय तेज गेंदबाजों को तो इन दोनों ने खासा आड़े हाथों लेते हुए उनकी गेंदबाजीपर जमके रन बनाए ।इंग्लैंड की टीम ने इस टेस्ट मुकाबले के पहले सेशन को लगभग अपने नाम कर ही लिया था ।लेकिन पहले सेशन के अंत में भारतीय टीम को लगातार दो बड़ी सफलताएं मिली ।पहले तो सेट हो चुके बल्लेबाज रोरी बर्न को रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। रॉरी बर्न ने 60 गेंदों में 33 रन बनाए। वही उनके तुरंत ही बाद बल्लेबाजी करने आए डैनियल लॉरेंस को जसप्रीत बुमराह ने बिना खाता खोले ही एलबीडब्ल्यू आउट करके भारतीय टीम को दूसरी बड़ी सफलता दिलाई। एक समय पर मजबूत दिख रही इंग्लैंड की पारी भारतीय गेंदबाजी के आगे डगमगाती दिखाई दे रही थी। सभी को लगा कि अब भारतीय गेंदबाजी इंग्लैंड की टीम पर हावी होती दिखाई देगी। लेकिन मैदान में बल्लेबाजी करने आए इंग्लैंड के कप्तान जप रूट ने डगमगाई इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए एक मजबूत पारी खेली। जो रूट ने डोमिनिक सिबली के साथ मिलकर 100 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप खड़ी करी ।इन दोनों ने पहले दिन के अंत तक बल्लेबाजी करी। इसी बीच अंग्रेज कप्तान जो रूट ने अपना ऐतिहासिक शतक भी पूरा किया। वही डोमिनिक सिबली ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। भारतीय टीम का कोई भी गेंदबाज इन दोनों को आउट करने में पूरी तरह नाकामयाब दिख रहा था। भारतीय टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। टीम में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के अलावा कोई भी अनुभवी गेंदबाज मौजूद नहीं था और अब इंग्लैंड की टीम इस पहले टेस्ट मुकाबले के पहले दिन एक मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। अब यहां से इंग्लैंड की टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचने से रोकना इस टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों की सबसे पहली जिम्मेदारी रहेगी। लेकिन जिस तरह इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि इंग्लैंड की टीम 400 से 500 रन आसानी से स्कोरबोर्ड पर लगाएगी ।अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम के बल्लेबाजों पर ही इस मुकाबले को जिताने की पूरी जिम्मेदारी आ जाएगी और इस तरह की परिस्थिति में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों को आगे आकर एक बड़ी पारियां भी खेलनी पड़ेगी। खास तौर पर रोहित शर्मा के ऊपर सभी क्रिकेट दर्शकों की नजरें रहेंगी ।