मेष - गणेशजी कहते हैं कि आज आप का मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा आपका भी मित्रों के पीछे खर्च होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। वृषभ - गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। मिथुन - किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट सम्बंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। कर्क - गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। सिंह - वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना। कन्या - आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। तुला - आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानो की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। नए कार्य का प्रारंभ आज करने पर वह सफल नहीं हो पाएगा। वृश्चिक - आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक हानि की संभावना है। धनु - नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। मकर - आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम आपको कठिनाई में से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। कुंभ - आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिकरुप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। मीन - लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/