बेटमा क्षेत्र में डीजल चोरी करने का आरोप लगाते हुए दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ

बेटमा क्षेत्र में डीजल चोरी करने का आरोप लगाते हुए दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ

बेटमा क्षेत्र में डीजल चोरी करने का आरोप लगाते हुए दबंगों द्वारा एक मजदूर के साथ मारपीट करने के मामला सामने आया था। मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वही एक आरोपी पर एनएसए की कार्यवाही की गई है। पूरे मामले में दलित समाज के लोग डीआईजी को कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है मामला बेटमा थाना क्षेत्र का है। दरअसल एक मजदूर के साथ कुछ दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें सामने आया था कि उक्त मजदूर द्वारा डीजल चोरी की गई थी जिसे पकड़ कर दबंगों ने मारपीट की थी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मजदूर के साथ मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है उनमें से एक मुख्य आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में दलित सामाज आज डीआईजी से मिलने पहुचे व बेटमा थाने के प्रभारी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई क्योकि मामला इतना गंभीर होने के बावजूद पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नाही की गई व दर्ज भी की गई तो मामूली धराओ में मामला दर्ज किया गया दलित समाज ने मांग की आरोपीयो की खदान को सील की जाय व अपराह्न ऐस्ट्रोसिटी एक्ट की धाराएं बड़ाई जाय