Har ghar Tiranga celebrated all over india

Har ghar Tiranga celebrated all over india

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है..और लोगों से अपने राष्ट्र ध्वज तिरंगा को घरों पर लगाने की अपील की जा रही है..अभियान के पहले दिन नई दिल्ली में बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया.. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली आवास पर तिरंगा फहराया...तो अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया... दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई.. श्रीनगर से पुलवामा तक लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली ... इधर उत्तर प्रदेश विधानसभा और चारबाग स्टेशन को तिरंगा ... रोशनी में सजाया गया तोकी सीएम योगी आदित्य नाथ ने भी 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की... मेरठ सांसद और टीवी सीरियल के राम अरुण गोविल ने भी देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' में शामिल होने की अह्वान किया है. #news #indianpolitician #indipendanceday #harghartiranga #narendramodi #pmmodi #kirenrijiju #jagdalpur #hindinews #lalqila #amitshah #bhupendrapatel #ahmadabad #cmyogi #yogiadityanath #delhi ‪@newsbuzzbharat‬