How to wake up early in the morning in Hindi | Subha jaldi uthne ke fayde in hindi

How to wake up early in the morning in Hindi | Subha jaldi uthne ke fayde in hindi

How to wake up early in the morning in Hindi | Subha jaldi uthne ke fayde in hindi ध्यान मे सिर दर्द या पैर दर्द हो तो ये करे | Dhyan me dard kyu hota hai    • ध्यान मे सिर दर्द या पैर सुन्न दर्द हो तो ...   विज्ञान ने खोजा ध्यान के चौकाने वाले लाभ! | benefits of meditation in hindi | Meditation ke fayde    • विज्ञान ने खोजा ध्यान के चौकाने वाले लाभ! ...   विपश्यना क्या है? विपश्यना कैसे करे? | Vipassana kaise kare in hindi | vipassana meditation in hindi    • विपश्यना क्या है? विपश्यना कैसे करे? | Vip...   कही आप गलत समय पर to ध्यान नहीं करते!    • कही आप गलत समय पर ध्यान तो नहीं करते? dhya...   Buddh ke 30 inspirational quotes in hindi :    • मन को सन्ति देने वाली भगवान बुद्ध की 30 अन...   Watch guided 10 minute meditation in English :    • Video   Relaxing calm music for sleep and meditation 20 minutes:    • Relaxing music for Meditation | Calm Music...   Dhyan ke fayade in hindi:    • ध्यान से होने वाले 5 अद्भुत फायदे | Benefi...   बेशक सुबह-सुबह की नींद का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन यकीन मानिए, इस मजे को त्यागने के फायदे भी कुछ बेहतरीन हैं। अगर आप अब तक अनजान हैं इनसे, तो आपको तुरंत जानना चाहिए, सुबह जल्दी उठने के कुछ बेहतरीन फायदे...   1  सुबह जल्दी उठकर आप अतिरिक्त ऊर्जा पा सकते हैं, जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी, साथ ही खुशनुमा एहसास से भर देगी। आप सकारात्मकता महसूस करेंगे सो अलग। 2 जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा यह है, कि आपके पास समय काफी होता है, और दिनभर में ज्यादा से ज्यादा चीजें कर सकते हैं। आप खुरद के लिए बेहतर समय निकाल सकते हैं। 3 जल्दी उठना, दिमाग की सेहत के लिए तो बेहतरीन है ही, आपकी एकाग्रता को बढ़ाकर आपके लिए भी यह बेहतरीन साबित होता है। अगर पढ़ाई या ऑफिस के कुछ काम या पेपर वर्क हैं, तो सुबह इन्हें एकाग्रता के साथ खत्म कर सकते हैं। 4 सेहत के लिए सबसे बेहतर समय सुबह का होता है, जब आप एक्सरसाइज के साथ-साथ योगा करते हैं, यह पूरे दिन आपको फिट और मानसिक रूप से शांत व एकाग्र रखने में सहायक होता है। 5 सुबह जल्दी उठकर अगर आप हल्दी धूप को ग्रहण करते हैं, तो आपको कभी हड्डी व जोड़ों से संबंधित समस्या नहीं आएगी। वहीं सुबह-सुबह का वातावरण और ऑक्सीजन अपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। ये बातें जानने के बाद आपको सुबह जल्‍दी उठने का मन तो करेगा ही, लेकिन उठने में पहले द‍िक्‍कत भी आएगी। आख‍िर नींद भी तो सभी को बहुत प्‍यारी होती है। लेकिन थोड़ी कोश‍िश कर‍िए, आदत बदल जाएगी और स्‍वस्‍थ तन व मन के साथ आप पहले से कहीं बेहतर महसूस करेंगे। जो सुबह जल्दी उठने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टिप्स जो सुबह जल्दी उठने में आपकी मदद कर सकते हैं। समय पर सो जाएं – सुबह जल्दी उठने की इच्छा है तो इस योजना का पहला और सबसे ज्यादा जरूरी हिस्सा है समय पर सो जाना। हमारा लक्ष्य केवल सुबह जल्दी उठना नहीं है बल्कि सेहतमंद रहने के लिए आवश्यक पर्याप्त नींद की सीमा पूरी करना भी हमारे लिए जरूरी है। इसके लिए जल्दी सोना अनिवार्य है। इसके लिए आप सोने से एक घंटे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ कर दें या फिर उसका इस्तेमाल बंद कर दें और सोने की कोशिश करें। कमरे में आने दें प्रकाश – अगर आपके कमरे में पर्दे लगे हैं तो सुबह उठते ही सबसे पहले उन्हें हटा दें और कमरे में प्रकाश आने दें। बहुत ज्यादा अंधेरे में सोना सही नहीं है। सवेरे के समय कमरे में थोड़ा प्रकाश का आना बेहद जरूरी है। घड़ी रखें दूर – हम लोगों में से ज्यादातर लोग सुबह उठने के लिए अलार्म क्लॉक का इस्तेमाल करते हैं। और ज्यादातर लोगों की अलार्म बंद कर फिर सो जाने की आदत होती है। इसके लिए एक काम यह कर सकते हैं कि अपने सोने की जगह से थोड़ी दूर अपनी अलार्म घड़ी रखें ताकि सुबह अलार्म बजने पर उसे बंद करने उठकर जाना पड़े। इससे आपकी नींद पूरी तरह खुल जाएगी। निश्चित समय पर रोज उठें – हर रोज सुबह उठने के लिए एक समय निर्धारित कर लें। रोज इसी समय उठने पर आपके शरीर को कुछ ही दिनों में इसकी आदत हो जाएगी। इसके लिए एक निश्चित सोने का समय भी निर्धारित कर लें। सोकर उठने पर करें यह काम- सोकर उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं। इसके बाद ध्यान यानी कि मेडिटेशन करें। आप बाहर टहलने भी जा सकते हैं। इससे नींद पूरी तरह खुल जाएगी। सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए भी बेहतर होता है और आपकी नींद खोलने में भी मददगार होता है। व्यायाम के बाद एक कप कॉफी या चाय पिएं। आहार भी करता है प्रभावित अक्सर लोग कहते हैं कि डिनर हमेशा लाइट ही करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता है ही, साथ ही यह नींद को भी प्रभावित करता है। दरअसल, जब आप रात में हैवी भोजन करते हैं तो उसे पचाने में शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। कई बार तो व्यक्ति खुद को असहज भी महसूस करता है, जिससे उसे नींद नहीं आती और फिर सुबह उठने में दिक्कत होती है। इसलिए रात में जहां तक हो सके, हल्का भोजन ही लें। छोटी−छोटी बातें अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी रात को ठीक करना होगा। जब आप हेल्दी और पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेंगे तो सुबह उठना काफी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए रात में चाय या कॉफी का सेवन न करें और न ही किसी भी तरह के नशीले पदार्थों को खुद से दूर ही रखें। अच्छी नींद लाने के लिए आप रात में एक कप गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं।