भीलवाड़ा जिले के काछोला कस्बे के राजगढ़ सड़क मार्ग के निकट महावीर पुत्र रामचंद्र आचार्य के घर में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर कमरे मैं रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने के आभूषण, 5 तोला सोना सहित 10,000 नगद लेकर फरार हो गए। अलमारी का सामान व कपड़े बिखरे दिए। सूचना मिलने पर काछोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गइ। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने तीन चार जगह अलग अलग घरो में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया परंतु दो-तीन जगह वह असफल रहे अंत में महावीर के घर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।