जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस ने कहा है कि अगर भाजपा प्रस्ताव देगी तो वे गठबंधन पर विचार करने को तैयार है। इससे पहले नौ दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को यहां वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाने का ऐलान किया है।