जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ; 15 महीने का होगा कार्यकाल न्यायमूर्ति सूर्यकांत – 53वें मुख्य न्यायाधीश, भारत न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। उनका कार्यकाल लगभग 14 महीने का रहेगा। 23 नवंबर को पूर्व मुख्य न्यायाधीश गवई ने 65 वर्ष की आयु पूरी की, जिसके बाद सीनियर जज के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत का नाम मुख्य न्यायाधीश पद के लिए सुझाया गया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत हरियाणा के रहने वाले हैं और सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी न्यायिक यात्रा निचली अदालत से वकालत करके शुरू की थी और वकालत में उन्हें लंबे वर्षों का अनुभव प्राप्त हुआ। #suryakant #CJI #SupremeCourt #supremecourtofindia #sachtalks #BreakingNews